बिलासपुर में फादर पास्टर राजेश मैसी सहित 15 से अधिक लोगो ने विधायक अमर अग्रवाल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
बिलासपुर: (वायरलेस न्यूज) बिलासपुर के विश्वास चर्च के संस्थापक अध्यक्ष और फादर पास्टर राजेश मैसी समेत 15 लोगों ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले बिलासपुर के विधायक और लोकसभा चुनाव के क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने फूल माला और भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा पार्टी में उन सभी का स्वागत किया।
इस मौक़ें पर चर्च के फादर पास्टर राजेश मैसी ने बताया कि भाजपा के विकासवादी दृष्टिकोण और विधायक अमर अग्रवाल के प्रेरणादायक कार्यों ने उन्हें प्रभावित किया है इसलिए वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वही विधायक अमर अग्रवाल ने कहा, “मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बन रहा है और हमें उनके विकास कार्यों का समर्थन करना चाहिए।” उन्होंने भविष्य में होने वाले लोकसभा चुनावों पर भरोसा दिखाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा 11 की 11 सीटें भाजपा जीत रही हैं
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई

