पान दुकान की आड़ में रेलवे की अवैध टिकट बनाने वाला एक युवक रायगढ़ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा 10 टिकट बरामद
रायगढ़ ।वायरलेस न्यूज नेटवर्क। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी की सक्रियता से आरपीएफ की विशेष टीम ने झाराड़ीह रेलवे फाटक के पास एक पान दुकान में रेलवे की अवैध टिकट बनाने वाले एक युवक को छापा मारकर गिरफ्तार करने में करने में अहम कामयाबी हासिल की है रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि दिनांक-02.05.2024 को रेसुब पोस्ट रायगढ़ के उनके नेतृत्व में, उप निरीक्षक संजय कुमार एस हमराह बल सदस्यों के झाराडीह फाटकपारा तुर्रीकेला के पास अजाद पान सेन्टर एवं ऑन लाईन दुकान में रेलवे टिकट के अवैध कारोबार के रोकथाम हेतु दबीश दिया गया। उक्त दुकान में दुकान संचालक तुफान सिंह सिदार, पिता-श्री विदयानन्द सिदार, उम्र-27 वर्ष, पता-वार्ड क्र-11, फाटकपारा तुर्रीकेला, थाना-खरसिया, (मदनपुर) जिला-रायगढ (छ.ग.) मिला। रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में पूछताछ करने एवं इलेक्ट्रॉनिक समानों का जांच हेतु नोटिस दिया गया एवं आदेश प्राप्त कर जांच किया गया और जांच में पाया कि तुफान सिदार स्वयं के मोबाईल से रेलवे ई टिकट बनाता पाया गया एवं उसके मोबाईल में एक नग व्यक्तिगत यूजर आई.डी. से कुल 10 नग (पूर्व) रेलवे आरक्षित ई टिकट बनाना पाया गया। जिसकी कुल कीमत लगभग 5258.15/- रूपये है। उक्त 10 नग रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में वैध अनुज्ञप्ति पेश करने हेतु नोटिस दिया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि किसी प्रकार का वैध अनुज्ञप्ति नही है। मामला रेलवे अधिनियम कि धारा 143 का पाकर मौका वैधानिक दस्तावेज तैयार कर रेसुब पोस्ट रायगढ़ पोस्ट लाया गया। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध रेसुब पोस्ट रायगढ़ में अपराध क्रमांक-741/2024, दिनांक-02.05.2024, धारा-143 रेलवे अधिनियम मामला पंजीबद्ध किया गया। पोस्ट प्रभारी श्री कुलदीप कुमार ने बताया कि अगर टिकट बनाने के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

