अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर 1992–93 बैच का भव्य पुनर्मिलन समारोह सम्पन्न

On: February 8, 2026 3:45 PM
Follow Us:

छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला, बिलासपुर
1992–93 बैच का भव्य पुनर्मिलन समारोह सम्पन्न

बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 07 फरवरी 2026)
छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला, बिलासपुर के वर्ष 1992–93 बैच के पूर्व छात्रों का 33 वर्षों बाद प्रथम भव्य पुनर्मिलन समारोह होटल माहौल, रायपुर रोड, बिलासपुर में अत्यंत हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर साथियों ने अपने स्कूल जीवन की मधुर स्मृतियों को फिर से जीवंत किया और कुछ घंटों के लिए बचपन की दोस्ती, शरारतों और बेफिक्र पलों को दोबारा जिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6:00 बजे आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। आयोजन समिति की ओर से सभी साथियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्री जितेंद्र श्रीवास्तव द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए पुनर्मिलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर अपने बीच नहीं रहे सहपाठियों —
देव कुमार बरेठ, रितेश दुबे, लालचंद्र यादव, विवेक तांबे एवं आशीष जाधव — को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके पश्चात समूह छायाचित्र (ग्रुप फोटोग्राफी) एवं परिचय सत्र आयोजित हुआ, जिसमें सभी साथियों ने अपना नाम, शिक्षा, वर्तमान निवास, व्यवसाय, परिवार एवं स्कूल की यादगार स्मृतियाँ साझा कीं।
समारोह में बिलासपुर शहर से बाहर से अजय मानकर छिंदवाड़ा से, आनंद मिश्रा नागपुर से , कृपा शंकर तिवारी अंबिकापुर से, आशीष जोशी रायपुर से अभिषेक मिश्रा एवं भरत चंद्रा बलौदा बाजार से ,एवं बिलासपुर से अमित राय, मनीष खरे ,संजय रोहरा,संजय वर्तक , नटवर टांक , बादल खान, शत्रुघन लाल तिवारी,अश्वनी कुमार सूर्यवंशी,अंशुमान बाजपेई ,विक्रम बाकरे ,अविनाश यादव ,फिरोज खान ,अखिलेश देवांगन, अनुपम दुबे ,धीरज पलेरिया ,अरुण कुमार शर्मा ,अमित गुप्ता ,सौरभ श्रीवास्तव , आदर्श गुप्ता ,महेश सिगरौल ,राजेश तिवारी, राजीव पाण्डेय ,विश्वास भोसले , सचिन सिंह ,संजय रोहरा , कमल अग्रवाल ,महेंद्र साहू , , सुधीर राजपाल , राकेश यादव ,आदित्य पाटनवार,अनिरूद्ध मिश्रा ,अशोक सिंह ठाकुर , निलेश रजक ,यदीप कुमार युइके , एसपाल साहू ,प्रकाश लिहोरे कुल 43 मित्रों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मनोरंजन के तहत लकी राउंड, फन गेम्स, हास्य-मस्ती, गीत-संगीत, ग़ज़ल, नृत्य एवं ओपन स्टेज गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी साथियों ने आपसी स्नेह को प्रगाढ़ करते हुए उपहारों का आदान-प्रदान भी किया।
डॉ. श्रीश मिश्रा ने अपने प्रेरक संदेश में कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दोस्ती, अपनापन और यादों का उत्सव है, जो जीवन भर याद रहेगा।
समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ पुनः मिलने का संकल्प लेते हुए सभी ने भावुक विदाई ली।
यह पुनर्मिलन समारोह मित्रता, स्मृतियों और आपसी जुड़ाव का एक अविस्मरणीय अध्याय बन गया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment