अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ भाटापारा ने दो लाख रु. के गांजा के साथ किया गिरफ्तार

On: May 7, 2024 8:31 AM
Follow Us:

अंतरराजकीय गांजा तस्कर को 4 पैकेट,मादक पदार्थ गांजा के साथ आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

भाटापारा। वायरलेस न्यूज नेटवर्क।एक बार फिर मंडल टास्क टीम, आर.पी.एफ. पोस्ट भाटापारा एवम् खमतराई थाना रायपुर द्वारा संयुक्तरूप से 01अंतरराजकीय गांजा तस्कर को 04 पैकेट,मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,91000/ रुपया के साथ पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।

रेल सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा प्रभारी निरीक्षक संतोष शुक्ला ने मीडिया को बताया कि दिनांक 05.05.2024 को मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री एस. के. गुप्ता के दिशा निर्देशन में मंडल टास्क टीम भाटापारा ,आरपीएफ पोस्ट भाटापारा एवम खमतराई थाना के अधिकारी एवम स्टाफ के साथ सघन चेकिंग के दौरान लोकसभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर प्री इलेक्शन सीजर अभियान के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम प्रभारी उप निरीक्षक सी एस मिश्रा, सहायक उप नि. एम के पोर्ते प्र. आ. एच एस सोलंकी और खमराई थाना के अधिकारी सहायक उप नि आर एन चंद्रवंशी.एवम हमराह स्टाफ,रेसुब टीम द्वारा आपरेशन नारकोस के तहत मुखबिर की सूचना के आधार पर समय 11.20 बजे भाटापारा रेलवे सेक्शन मांढर उरकुरा के मध्य छोकरा नाला km 822/02 के पास एक व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकड़े उसके पास रखे एक सफेद रंग का बोरी को चेक करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया नाम पता पूछने पर अपना नाम – शशांक रजक पिता स्वर्गीय राजेश रजक उम्र 19 वर्ष पता मस्जिद के पास ललितपुर, थाना कोतवाली, जिला ललितपुर ( मध्य प्रदेश) का रहने वाला बताया । उसके पास रखे सफेद बोरी से कुल 04 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 09 किलो 500 ग्राम पाया कीमती 191000/- के साथ आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को ओडिशा से खरीदकर लाना और रेल मार्ग से ललितपुर मध्य प्रदेश प्रदेश जाने के लिए उरकुरा स्टेशन से गाड़ी ट्रैन पकड़ कर जाने के लिए इंतजार कर रहा था कि पकडा गया।
जिस पर स्थानीय पुलिस थाना खमतराई रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक 431/24 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट दिनांक 05/05/24 का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोना

दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment