मस्तूरी थाना क्षेत्र में ग्राम कर्रा में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)बिलासपुर पुलिस ने नाम आरोपी कोरिया जिले से मस्तूरी में हुए हत्या के मामले में परमेश्वर पैकरा पिता राजेन्द्र प्रसाद उम्र 38 वर्ष सा डकैईपारा पटना थाना पटना जिला जिला कोरिया को गिरफ्तार करने अहम कामयाबी हासिल की है । बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 7 मई 2024 की सुबह करीब 6:30 बजे थाना मस्तूरी में फोन से सूचना मिला की ग्राम कर्रा में किसी व्यक्ति ने फरहदा निवासी लोचन धुरी नामक व्यक्ति के गले मे कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिया है। सूचना पर मौके पर जाकर तस्दीक़ किया गया। ग्राम गतौरा मुख्य मार्ग पर जे के कॉलेज पास रोड में एक व्यक्ति लहू लूहान पड़ा हुआ था , जिसे 108 के माध्यम से तत्काल सिम्स बिलासपुर रवाना किया गया , जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मौके पर मृतक के पुत्र व प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि मृतक अपने खेत देखने के लिए ग्राम फरहदा से आया हुआ बैकुंठपुर निवासी परमेश्वर पैकरा के द्वारा मृतक के गले मे कुल्हाड़ी मारते हुए कुछ लोग देखे है तथा आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर रखा हुआ है।आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर के उनसे पूछताछ किए जाने पर आरोपी द्वारा होटल का पता पूछने के दौरान विवाद होने पर गुस्से में आकर हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी को आज दिनांक 07.05.24 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 13, 2026ऑपरेशन नारकोस के तहत दपूमरे. RPF की बड़ी कार्रवाई, अब तक 5.24 करोड़ का गांजा जब्त किया
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब


