अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ओम कम्प्यूटर सेन्टर छाल में आरपी एफ रायगढ़ ने मारा छापा 10अवैध टिकट के साथ एक पकड़ाया

On: May 9, 2024 3:21 PM
Follow Us:

ओम कम्प्यूटर सेन्टर छाल में आरपी एफ रायगढ़ ने मारा छापा 10अवैध टिकट के साथ एक पकड़ाया।

रायगढ़। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक की सक्रियता से पोस्ट की विशेष टीम गुरुवार दिनांक 09.05.2024 को धारा-143 रेल अधिनियम के तहत एक रेलवे ई-टिकट दलाल की गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि गुरुवार
दिनांक-08 मई 2024 को उनके नेतृत्व में उप अखिल सिंह हमराह बल सदस्यों के साथ मुखबीर सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस छाल के सहयोग से नवापारा के पास ओम कम्प्यूटर सेन्टर नामक दुकान में रेलवे टिकट के अवैध कारोबार के रोकथाम हेतु समय-19ः30 बजे दबीश दिया गया। उक्त दुकान में दुकान संचालक मिला पूछने पर नाम व पता-सहनी प्रसाद साहू, पिता-श्री श्याम कुमार साहू, उम्र-35 वर्ष, वर्तमान पता-नवापारा, थाना-छाल, जिला-रायगढ (छ.ग.) एवं स्थायी पता- ग्राम-टुन्डरी, वार्ड क्रमांक 04, थाना-डभरा, जिला-सक्ती (छ.ग.) बताया। आगे पूछताछ में रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में पूछताछ करने एवं इलेक्ट्रॉनिक समानों का जांच हेतु नोटिस दिया गया एवं उक्त दुकान संचालक से सहमति प्राप्त कर दुकान में रखे कम्प्यूटर सिस्टम को जांच किया गया और पाया कि सहनी प्रसाद साहू स्वयं के एक नग यूजर आई.डी. क्रमांक- spsahu88 से कुल 10 नग (पूर्व) रेलवे आरक्षित ई टिकट बनाना पाया गया। जिसकी कुल कीमत लगभग 3053.40/- रूपये हैं। मामला धारा-143 रेलवे अधिनियम अपराध कारित किया जाना पाये जाने पर दुकान संचालक को अपराध संस्वीकृति उपस्थित गवाहों के समक्ष दर्ज किया गया तथा 10 रेल ई-टिकट तथा सुसंगत इलेक्टॉनिक उपकरणों जप्ती पत्र बनाकर जप्त किया गया। मौका पंचनामा तथा नजरी नक्शा तैयार कर आरोपी को जप्त सम्पत्ति सहित दिनांक 09.05.2024 को समय 00ः30 बजे रेसुब पोस्ट रायगढ़ लाया गया और उक्त व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक-763/2024 धारा-143 रेलवे अधिनियम मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोना

दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment