●

● जुआरियों से ₹87,070 की जप्ती, थाना कोतवाली में जुआरियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की कार्रवाई…..
*13 मई रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी कोतवाली शहर में जुआ-सट्टा, अवैध शराब पर अंकुश लगाने मुखबिर सक्रिय कर रखे गए हैं, जिनकी सूचनाओं पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है । इसी क्रम में आज रात्रि करीब 7:30 बजे कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ढिमरापुर रोड स्थित एकार्ड होटल में कुछ जुआरियान ताश से जुआ खेलने इकट्ठा हुए हैं । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपनी टीम के साथ होटल में छापेमारी किया गया जहां जुआ खेलते 07 जुआरी- *(1) मनोज अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 44 साल निवासी टेंडा नवापारा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ (2) प्रताप अग्रवाल पिता गणेश राम अग्रवाल उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 7 सक्ती थाना व जिला सक्ती (3) अंकित अग्रवाल पिता अशोक कुमार अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी जैन मेडिकल खरसिया वार्ड क्रमांक 14 चौकी खरसिया (4) संदीप अग्रवाल पिता रामनिवास अग्रवाल उम्र 38 साल 38 साल निवासी अग्रसेन मार्ग खरसिया वार्ड क्रमांक 15 चौकी खरसिया (5) आकाश पंसारी पिता कैलाश चंद्र पंसारी उम्र 30 साल निवासी जिंदल प्लाजा के पीछे वार्ड क्रमांक 15 थाना व जिला सक्ती (6) कैलाश अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 50 साल निवासी टेंडा नवापारा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ (7) सावन कुमार अग्रवाल पिता प्रहलाद राय उम्र 41 साल वार्ड क्रमांक 13 थाना व जिला सक्ती* को पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ा जिनके फड और पास से कुल ₹87,070 नगद और जुआ सामग्री 52 पत्ती ताश की जप्ती की गई है । जुआरियों पर थाना कोतवाली में जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत कार्यवाही किया गया है । जुआ रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, आरक्षक संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

