बिलासपुर/लारा (वायरलेस न्यूज) स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत दिनांक 20.05.2024 को प्रेरिता महिला समिति ने अपने कल्याणकारी कार्य के तहत एनटीपीसी लारा टाउनशिप में स्थित अस्पताल के 40 स्वास्थ्य कर्मियों सहित कर्मचारियों के स्वास्थय और हायजीन की देखभाल करने वाले इंडियन कॉफी हाउस के120 कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और भोजन के पैकेट वितरित उन्हे सम्मानित किया । इस अवसर पर बोलते हुये प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्षा, श्रीमती संगीता सिंह कहा कि ये सभी हमारे समाज के स्तंभ हैं। उन्होने आगे कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और हमारे सफाई कर्मचारी स्वच्छता का कार्य कर देश की बहुत बड़ी सेवा कर रहे हैं। बीमारियों को पनपने से रोक रहे हैं, समाज को स्वस्थ वातावरण और हमारी टाउनशिप को साफ-सुथरा रखने एवं स्वच्छ वातावरण बनाने में हमारे सफाई कर्मचारियों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। उनकी सेवा भावना की जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं।
इस अवसर पर प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्षा, श्रीमती संगीता सिंह, समिति की कल्याणकारी कार्य, प्रभारी श्रीमती अर्चना शंकर सहित मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कल्पना तायडे, समिति की सदस्याएं और मानव संसाधन के प्रतिनिधि उपस्थित रहें ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

