
NDA को बहुमत मिला है, उसके लिए जनता का सहृदय आभार: अमर अग्रवाल

*बिलासपुर:(वायरलेस न्यूज) लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया और केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व को हार्दिक बधाई दी। अमर अग्रवाल ने विशेष रूप से बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा यहाँ जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा, "बिलासपुर लोकसभा की जीत में बिलासपुर नगर विधानसभा की जनता का आशीर्वाद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अकेले इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 50,000 से अधिक की लीड प्राप्त हुई है। इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।" उन्होंने आगे कहा, "बिलासपुर की जनता ने हमें जो समर्थन और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ। यह जीत आपकी ही है और हम इस विश्वास को बनाए रखते हुए आपके विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।" आने वाले समय में भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ और बिलासपुर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ करेगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

