
आमसभा और भवन निर्माण समेत कई एजेंडा पर हुई बैठक
जिस उद्देश्य के साथ सामाजिक भवन हेतु जमीन क्रय किया है उसे धरातल पर लाकर जरूर साकार करेंगे-अरुण पंडा
रायगढ़(वायरलेस न्यूज) जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष अरुण पंडा के नेतृत्व में विप्रजनों ने आगामी आमसभा एवं प्रस्तावित सामाजिक भवन के निर्माण हेतु घरघोड़ा जगन्नाथ भवन में बैठक कर योजना बनाई।
जिला उत्कल ब्राम्हण समाज ने तीन वर्ष पूर्व एकताल रोडपर बोईरडीह मे खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य व केलो के तट पर सामाजिक भवन हेतु स्थल क्रय किया जिसके निर्माण की इच्छा समस्त विप्रजनों को रही है ताकि समाज का अपना सामाजिक भवन हो और वहाँ सामाजिक गतिविधियों को संचालित किया जा सके, विप्रजनों के मनसा को समझते हुए संवेदनशील जिला अध्यक्ष अरुण पंडा ने भवन निर्माण की योजना को धरातल पर लाने के लिये बैठक आहूत कर समस्त उपस्थित विप्रजनों का सुझाव लिया तथा आगामी दिनों में आमसभा करने हेतु चर्चा की गई।उपस्थित विप्रजनों ने भवन निर्माण और आम सभा हेतु सहमति देते हुए दिन तय करने निवेदन किया वही प्रदेश उत्तकल ब्राह्मण समाज के महासचिव सत्यदेव शर्मा ने सुझाव देते हुए कहा कि यदि आमसभा को भवन निर्माण स्थल पर किये जायें तो सभी के लिये नई और सुखद अनुभूति होगी।
जिला अध्यक्ष अरुण पंडा ने कहा कि आप सभी के सुझाव स्वागतेय है जल्द से जल्द आम सभा हेतु दिन और तारीख व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी को सूचित किये जायेंगे,वही हमने आप सभी के सहयोग से एकताल रोड बोईरडीह में जिस उद्देश्य के साथ सामाजिक भवन हेतु जमीन क्रय किया है उसे धरातल पर लाकर जरूर साकार करेंगे। बैठक दौरान छत्तीसगढ़ उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, जिला सचिव अशोक पंडा, जिला कोषाध्यक्ष नीलांचल पंडा,चित्रसेन शर्मा,युगल किशोर पंडा,देवेंद्र पंडा,भारत पंडा, राजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, श्रीपति मिश्रा,भूपेश पंडा,राहुल पंडा, राजू रथ,विद्याधर देवता अनेक पदाधिकारी व समाज के प्रमुख मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य तथा विप्रजन सम्मिलित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

