अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नाबालिक से छेड़खानी मामले का आरोपी गिरफ्तार…..

On: June 23, 2024 5:55 PM
Follow Us:

चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी को पोक्सो और शीलभंग की धाराओं में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल……*23 जून, रायगढ़* । महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी मामले में आरोपी सोनेश टोप्पो (वनपाल) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कल पीड़ित बालिका अपने परिजनों के साथ थाने आकर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोनेश टोप्पो का घर आना जाना है। बालिका बताई कि सोनेश आए दिन घरवालों की गैर मौजूदगी में उसे गलत नीयत से छूता था जिससे वह असहज महसूस कर सोनेश को मना करती थी । इसी तरह सोनेश 21 जून के शाम बालिका को घर में अकेली देखकर उसे गंदी नियत से स्पर्श किया, पकड़ा जिससे बालिका घबरा गई और अपने माता-पिता को सोनेश की हरकतें बताई, घर में सलाह मशविरा कर बालिका परिजनों के साथ थाना आई और थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को घटना की संपूर्ण जानकारी लिखित में दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया और आरोपी के विरूद्ध अप.क्र 310/2024 धारा 354, 354(क) आईपीसी 8,12 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर *आरोपी सोनेश टोप्पो पिता युबनुश टोप्पो 38 साल ग्राम सराईटोला थाना दुलदुला जिला जशपुर हाल मुकाम फॉरेस्ट कॉलोनी रायगढ़* को हिरासत में लिये जिसे आज न्यायिक रिमांड पर कोर्ट पेश कर जेल दाखिल किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोना

दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हाथीदांत तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

आर पी एफ दुर्ग ने शंकर नगर दुर्ग के टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

रायपुर एस पी की सूचना पर नागपुर आरपीएफ ने समता एक्सप्रेस से दो संदिग्ध आरोपी से 50 लाख नगदी और 25 लाख का सोना जप्त किया

आरपीएफ दुर्ग द्वारा दुबई में काम कर रहे 22 साल पुराने टिकट दलाली केस के स्थाई वारंट (PNBW)  के आरोपी कका रेलवे कोर्ट रायपुर में सरेंडर

रेसुब ऊसलापुर ने करगीरोड स्टेशन में मालगाड़ी डिरेलमेंट मामले का मुख्य आरोपी पवन नायक को पुष्पराजगढ़ से किया गिरफ्तार

Leave a Comment