*बिलासपुर मंडल – यात्रियों की बेहतर सुविधा हेतु प्रतिबद्ध।*
*बिलासपुर मंडल के 08 स्थानों पर उपलब्ध है नॉन-रेल हेड व डाकघर में रेल आरक्षण की सुविधा |*
बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज़) 23 जुलाई 2025
यात्रियों की सुविधा और पहुंच को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत यात्रियों को आरक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा रेलवे स्टेशनों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत मंडल के 08 प्रमुख स्थानों पर नॉन-रेल हेड और डाकघर में रेल आरक्षण सुविधा उपलब्ध है, जिससे यात्री अपने नजदीकी स्थान से ही आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं ।
यह सुविधा भारतीय रेल की कम्प्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली (PRS) के माध्यम से उपलब्ध है, जिसके तहत यात्री सभी ट्रेनों के लिए आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों के लिए लाभकारी है, जो रेलवे स्टेशन से दूर निवास करते हैं या जिनके लिए स्टेशन तक आना संभव नहीं होता।
यह सुविधा मंडल के अम्बिकापुर, अमरकंटक, कोरबा और जशपुर के पोस्ट ऑफिस तथा बलौदा (भारतीय स्टेट बैंक के सामने), बैकुंठपुर शहर (पोस्ट ऑफिस के सामने, फव्वारा चौक), मुंगेली (मुंगेली थाने के सामने) और सूरजपुर रोड (पुराने बस स्टैंड के पीछे) में उपलब्ध है |
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रयास रेलवे की “यात्री सुविधा सर्वोपरि” नीति को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। साथ ही यह रेलवे की डिजिटल इंडिया और स्मार्ट रेलवे की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है ।
रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे इस सुलभ, सुविधाजनक और समय बचाने वाली सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा बिना स्टेशन आए अपने रेल टिकट की बुकिंग सुनिश्चित करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

