जगदलपुर 19 सितंबर 2020
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / छतीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बस्तर मे लगातार बढ़ते नक्सली वारदातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार नक्सलियों के बढ़ते खौफ से आमजन भयभीत है। प्रदेश की सरकार द्वारा नक्सलियों के खिलाफ कारगर कार्रवाई नही करने से नक्सली अब सड़क पर आ गया है। बस्तर संभाग मुख्यालय के कुछ ही दूरी पर नक्सली पर्चा लगाकर और लगातार आम लोगों को अगवा, तैनात जवान सहित वन अधिकार का हत्या कर दहशत फैल रहे हैं। अब लगता है एक तरह से नक्सली मसलों पर प्रदेश की सरकार बैकफूट पर है। नक्सली मोर्चे के साथ ही हर मोर्चे पर असफल प्रदेश की सरकार इस मुद्दे पर जवाब नही दे पा रही है। उन्होंने कहा कि बीजापुर ने एक वन परिक्षेत्र अधिकारी की हत्या के बाद एक जवान की हत्या हो जाती है। इस तरह के बढ़ते वारदातों से अधिकारियों व कर्मचारियों के मनोबल पर असर पड़ रहा है। उन्होने कहा नक्सलियों द्वारा बीजापुर जिला में अगवा कर एक जवान की हत्या करके अपने कुत्सित मंशा प्रकट किया है। इस तरह के कई वारदातों को लगतार अंजाम दे रहे हैं। इन सब के बाद भी प्रदेश की सरकार नक्सलियों को करारा जवाब देने में नाकाम है।यही कारण है कि नक्सली बिना भय वारदातों को अंजाम देने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की समस्या को गैर राजनैतिक तौर पर देखने की जरूरत है। जब प्रदेश मे भाजपा की सरकार थी तब सुरक्षा आवश्यकता के अनुरूप सबको दी गयी थी, लेकिन जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आयी है, नक्सली मसले को सियासी चश्में से देख रही है। जिसके कारण भय का वातावरण अधिक है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि बदले की कार्रवाई के तौर पर भाजपा के कई पूर्व विधायकों व नक्सल प्रभावित इलाके के जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा बिना समीक्षा किये हटा दी गयी है। एक तरफ जहां लगातार नक्सलियों का खौफ बढ़ता जा रहा है। वही कोई अप्रिय स्थिति निर्मित होती है तो इसके लिये जवाबदार कौन होगा। उन्होने कहा कि सुरक्षा के मसले पर प्रदेश सरकार को पत्र भी लिखा गया है। इस पर अब तक कोई आवश्यक कार्रवाई नही की गयी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

