— जेएसपी रायगढ़ संयंत्र में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जिंदल स्टील एंड पॉवर के रायगढ़ संयंत्र में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने जेएसपी परिवार के सभी सदस्यों के लिए अपने संदेश में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘इस पावन अवसर पर हमें उन मूल्यों के संबंध में आत्मचिंतन भी करना चाहिए, जिन्होंने हमारे देश को आकार दिया है। हमारे तिरंगा में केसरिया, सफेद और हरा रंग क्रमश: साहस, शांति और प्रगति के प्रतीक हैं। जेएसपी में भी हमने इन्हीं मूल्यों को आत्मसात किया है। केसरिया हमें नवाचार को अपनाने का साहस प्रदान करता है। सफेद हमें अपने काम को निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करने प्रेरित करता है और हरा रंग संस्थान की प्रगति के लिए हमारे सतत प्रयास को दर्शाता है, जिससे हम समाज को मजबूत बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।’
उन्होंने कहा कि ‘बाबूजी के आशीर्वाद के साथ चेयरमैन नवीन जिंदल कंपनी को नयी ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे हैं। जेएसपी में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम जीरो हार्म के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं। इसके लिए हमने विश्व प्रसिद्ध सुरक्षा सलाहकार एजेंसी डीएसएस प्लस के साथ भागीदारी की है। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में भी हम निरंतर पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। इस वर्ष कंपनी पर्यावरण हितकर परियोजनाओं में लगभग 100 करोड़ रूपये निवेश कर रही है। जेएसपी निरंतर अपने सभी हितधारकों के साथ ही अंचल के समग्र विकास के लिए तत्पर है। जेएसपी फाउंडेशन के माध्यम से हम लाखों परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं।’ उन्होंने विगत वर्ष में संयंत्र के विभिन्न विभागों द्वारा अर्जित उपलब्धियों के संबंध में भी जानकारी दी।
पूंजीपथरा स्थित जिंदल स्टील एंड पॉवर के स्ट्रक्चरल स्टील डिवीजन में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां आयोजित समारोह में एसएसडी प्रमुख कौशल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। अपने संदेश में देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने विगत वर्ष में संयंत्र की उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
ग्राम केराझर स्थित जेएसपी के मॉडल टाउन में भी स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। यहां जेएसपी के प्रभारी संयंत्र प्रमुख अरविंद कुमार भगत, सीएचआरओ खिरोद कुमार बारीक, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान, एसएफएसएस प्रमुख ब्रिगेडियर एम कार्तिकेयन, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण विभाग प्रमुख जितेंद्र कुमार परिडा सहित अधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

