*रायगढ़ घराने की प्रख्यात कत्थक नृत्यांगना मां-बेटी की जोड़ी ने कत्थक नृत्य की दी मनमोहक प्रस्तुति*
*मां गंगा के धरती पर अवतरण का किया जीवंत प्रदर्शन*
*अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रायगढ़ कत्थक नृत्य को श्रीमती बासंती वैष्णव और ज्योतिश्री बोहिदार ने दी है विशेष पहचान*
रायगढ़/ रायगढ़ कत्थक घराने की प्रख्यात कत्थक नृत्यांगना श्रीमती बासंती वैष्णव और ज्योतिश्री बोहिदार मां-बेटी की जोड़ी ने कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। चक्रधर समारोह के अवसर पर आज मां-बेटी की जोड़ी द्वारा मां गंगा के धरती पर अवतरण का जीवंत प्रदर्शन ठा. गजमड़ी सिंह जी की रचना के माध्यम से कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी। रायगढ़ घराने के कत्थक को श्रीमती बासंती वैष्णव द्वारा चीन, फ्रांस, जापान, दुबई जैसे कई देशों में प्रस्तुत कर गौरवांवित किया गया है। इसी प्रकार श्रीमती ज्योतिश्री बोहिदार द्वारा भी स्पेन, नेपाल, दुबई जैसे कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रायगढ़ घराने के मनमोहक कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी जा चुकी है। उनके द्वारा आज चक्रधर समारोह में विशुद्ध रूप से रायगढ़ घराने के कत्थक शैली में अंग एवं भाव संचालन के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी गई। श्रीमती ज्योतिश्री बोहिदार रायगढ़ घराने की तीसरी पीढ़ी की कत्थक नृत्यांगना है और वे वर्तमान में पं. राजेंद्र के पास शिक्षा प्राप्त कर रही है। भारतीय संगीत और नृत्य शास्त्र इन जैसे कलाकारों से ही संपन्न होता है। प्रख्यात कत्थक नृत्यांगना श्रीमती बासंती वैष्णव और ज्योतिश्री बोहिदार की टीम में बेहतरीन तबला वादक, बांसुरी, मुजिकल आदि द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.08.01कुलगाम आतंकी हमले में मृतक भूपेंद्र भैना के परिजनों से कलेक्टर एसपी ने की मुलाक़ात* *दुःख की घड़ी में संबल देकर ढांढस बंधाया, हरसंभव सहायता देने का दिया भरोसा*
Uncategorized2026.08.01हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप सिम्स के आसपास यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने संयुक्त बैठक आयोजित
छत्तीसगढ़2026.08.01कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि* *कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
छत्तीसगढ़2026.08.01नकली पनीर एवं डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध* *खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देश, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई*
