बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) सिम्स मेडिकल कालेज में पिछले 11वर्षों से भगवान विश्वकर्मा जी बैठाई गई थी और कर्मचारियों के सहयोग से इस वर्ष भी विधि विधान पूर्वक पूजा की गई , उसी कड़ी में ,मेडिकल कालेज के कर्मचारियों के सहयोग से सिम्स विश्वकर्मा आयोजन समिति गठित किया गया है।

समिति के अध्यक्ष दिनेश निर्मलकर ने बताया कि कल सिम्स परिसर में विशेष भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में मेडिकल कालेज के प्रोफेसर डाक्टर, इंटर्न डाक्टर,मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।
श्री दिनेश ने बताया कि सिम्स विश्वकर्मा पूजा में पिछले कई वर्षों से राजेश त्रिवेदी जी का विशेष सहयोग मिलते आ रहा है ,जिनका आयोजन समिति विशेष आभार व्यक्त करता है।
आज भगवान विश्वकर्मा जी की विसर्जन पूर्व विशेष पूजा की गई इस अवसर पर डा कमल किशोर सहारे अधिष्ठाता अधीक्षक , डा सुजीत नायक, डा विवेक शर्मा डा समीर पैकरा डा प्रवीण श्रीवास्तव, डा अभिषेक सिंह, विधायक प्रतिनिधी एव सोशल वर्कर श्री वीरेंद्र चौधरी,संतोष चंद्रसेन, फेकू चंद्राकर,धीरज ठाकुर, शैलेंद्र चंद्राकर अशोक साहू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में अरपा रिवर ब्यू में भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा का विसर्जन नाच गाजे बाजे के साथ किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

