*भाजयुमो उत्तर मंडल सरकंडा ने कॉलेज , स्कूल , कोचिंग संस्थानों में चलाया सदस्यता महाभियान*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)भाजपा सदस्यता महाभियान अंतर्गत यशश्वी बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के आदेशानुसार आज भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा द्वारा प्रगति इंस्टीट्यूट कोचिंग क्लासेस सरकंडा में सदस्यता महाभियान चलाकर 125 से अधिक नये युवा मतदाताओं को और रामदुलारे स्कूल सरकंडा में 106 नये युवा मतदाताओं को मिस कॉल के पश्चात ऑनलाइन फॉर्म भरकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गयी ।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बताया की भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश मे सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के निर्देश पर बिलासपुर विधानसभा में स्थित स्कूल , कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता महाभियान चलाकर नए युवा मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से जोड़ कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलायी जा रही है , आने वाले दिनों में और भी स्कूलों , कॉलेजों एवं कोचिंग संस्थानों में जाकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ द्वारा नये सदस्य बनाये जाएंगे ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ,पार्षद राजेश दुसेजा , भाजपा नेता आलोक दुआ गागी, मंडल प्रभारी रोहित मिश्रा , पूर्व भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केतन सिंह , भाजयुमो उत्तर मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी , मंडल महामंत्री विश्वजीत ताम्रकार ,मंडल उपाध्यक्ष दीपक यादव, मंडल कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी , मोनू जायसवाल , संस्कार सोनी, तुषार साव , अशोक राजपूत,शौर्य सराफ , प्रिंस शुक्ला,अंकित मानिकपुरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

