मनेन्द्रगढ़ (रामचरित द्विवेदी की खास रपट वायरलेस न्यूज़ के लिए) कोरिया बीती रात्रि दूसरे प्रान्त से अवैध अंग्रेजी शराब काफी मात्रा मे छत्तीसगढ़ राज्य आने की सूचना प्राप्त हुई थी । उक्त सूचना पर कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह , उप पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल के दिशा निर्देश पर थाना पटना एवं थाना मनेन्द्रगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम संभावित स्थानों की नाकेबंदी पर तैनात थी । तभी देर रात 01.00 बजे मुखबीर की सूचना पर पुलिस थाना पटना क्षेत्रान्तर्गत भैयाथान रोड पर ग्राम टेंगनी चौक पर ट्रक क्रमांक UP 14 – HT- 1831 जिसमे खाली कैरेट लोड था को पुलिस ने रोककर वाहन की तलाशी ली । वाहन की तलाशी के दौरान उक्त ट्रक मे खाली कैरेट के नीचे छिपाकर रखी गई 50 पेटी हरियाणा प्रान्त की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । जिसमे 47 कार्टून की पेटी में कुल 564 बोतल इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब , तथा 03 कार्टून की पेटी मे कुल 36 बोतल मेक्डावेल अंग्रेजी शराब , प्रत्येक बोतल मे 750 एम.एल. अंग्रेजी शराब भरी हुई सीलबंद ओन्ली सेल इन हरियाणा लिखा हुआ है । कुल शराब की मात्रा 450 लीटर है जिसकी अनुमानित कीमत 6,00,000 रुपए है को पुलिस ने बरामद किया । वाहन चालक सफदरुल आजम आजाद पिता अमीरुल हसन जाति अंसारी उम्र 39 वर्ष स्थाई पता ग्राम अरहौरिया फुलवरिया चौक , पोस्ट बनूराज थाना मोतीपुर , जिला मुजफ्फरपुर ( बिहार ) को उक्त शराब के परिवहन के संबंध मे वैध अनुज्ञप्ति प्रस्तुत करने नोटिस देने पर नही होना बताया । अभियुक्त का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 2 ) . 49 ( क ) के तहत अपराध होने से बरामद शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को पुलिस ने जप्त किया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ उप निरीक्षक सचिन सिंह , थाना प्रभारी पटना उप निरीक्षक सौरभ द्विवेदी , स.उ.नि. लवांग सिंह , स.उ.नि. कमलेश पाण्डेय , प्रधान आरक्षक नवीन दत्त तिवारी , थाना पटना से आरक्षक गोपाल यादव , अम्बुज सिंह , समीर राय , अशोक राजपूत , राम सिंह तथा थाना मनेन्द्रगढ़ से आरक्षक इश्तेयाक खान का विशेष योगदान रहा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

