🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

त्रैमासिक निवारक सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम के तहत एनटीपीसी लारा में विविध कार्यक्रम का आयोजन

On: October 5, 2024 6:31 PM

त्रैमासिक निवारक सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम के तहत एनटीपीसी लारा विविध कार्यक्रम का आयोजन

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी लारा द्वारा छात्र एवं छात्राओं को भ्रष्टाचार की कुप्रभाव के प्रति जागरूक करने की उद्देश्य से सभी सहयोगी ग्रामों के विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत छपोरा, बोडाझरिया, रियापाली, घुटकुपाली, लोहाखान, झिलगिटार, लारा और कांडागढ़ गाँव के स्कूली बच्चों के बीच ड्राइंग और पेंटिंग, कविता और वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में 388 छात्रों ने भाग लिया है। सफल उम्मीदवारों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह में उचित रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 28 अक्तूबर से 3 नवम्बर 2024 तक मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” है। सप्ताह से पहले निवारक सतर्कता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 16 अगस्त से 15 नवंबर 2024 तक निवारक सतर्कता जागरूकता तिमाही मनाया जा रहा है। इस के तहत, एनटीपीसी लारा स्टेशन द्वारा विभिन्न जागरूकता सृजन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment