बिलासपुर/ रायगढ़:- (वायरलेस न्यूज) जिले की बुहप्रतीक्षित केलो सिंचाई परियोजना के लिए वित्त विभाग ने 292 करोड़ रुपए की अतिरिक्त स्वीकृति प्रदान की है। योजना की लागत बढ़कर 1182 करोड़ 90 लाख हो गई है। योजना के पूरा होने से 164 गांव के किसान लाभान्वित होंगे और 21 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।
वित्त मंत्री और रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी की पहल पर केलो परियोजना का काम तेजी से हो रहा है। मार्च 2019 में इस परियोजना के लिए 891.01 करोड़ रुपये की पहली पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी, लेकिन भू-अर्जन की मात्रा व दरों एंव निर्माण कार्य के लिए संबंधित श्रेणी में वृद्धि के कारण परियोजना की लागत में लगभग 292 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वित्त विभाग ने केलो वृहद सिंचाई परियोजना के लिए 1182.90 करोड़ रुपये की पुनः पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है।
इसका उद्देश्य रायगढ़ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा प्रदान करना है, जिससे लगभग 164 ग्रामों में 21,225 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस पहल का सीधा लाभ क्षेत्र के किसानों को होगा, जिससे उनकी फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी और किसानों की आय में भी सुधार होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

