*डी के पी हाईस्कूल में कोटा विकासखंड महिला खेलकूद प्रतियोगिता*
कोटा (वायरलेस न्यूज)डी के पी हाई स्कूल प्रांगण में 9 नवंबर को विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया lइस कार्यक्रम के खेल प्रभारी डॉक्टर रंजीत सिंह पवार के द्वारा आयोजित होने वाले खेल कार्यक्रम की जानकारी दी गई , इस कार्यक्रम में वालीबॉल ,खो- खो,कुश्ती एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता कीl कार्यक्रम में समस्त व्यायाम शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही lसमापन वर्तमान थाना प्रभारी प्रशिक्षु श्री आहूजा जी ने किया lइनके द्वारा समस्त खिलाड़ियों को बधाई दी गई एवं चेतना कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गयाl विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री श्री सुलेश पांडे ,मंडल उपाध्यक्ष श्री दुर्गेश साहू तथा विक्रम पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर यामिनी जायसवाल रहेlसभी अतिथियों के द्वारा भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया एवं बधाई दी गई lऐसे कार्यक्रम खेलों के प्रति जनचेतना जागृत करने के साथ-साथ,आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में एक रचनात्मक पहल हैं
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

