मौत की कीमत मात्र 30 रुपए , मौत का कुआं..@ मेला…..
लोरमी ( वायरलेस न्यूज़) काफी दिनों से सुन रहा था, मेले में मौत का कुआं लगा हुआ है… जिंदगी और मौत के बीच की इस दूरी को देखने की कीमत मात्र ₹30 था। लगभग 20 साल बाद यह मंजर पुनः देखा… दिल में बहुत सारी संवेदनाएं जाग गईं…. कोई अपनी जान की कीमत ₹30 कैसे रख सकता है… शायद कुछ मजबूरियां होंगी…. पर शायद मैं इतना मजबूत नहीं था कि मात्र ₹30 में किसी की मौत और जिन्दगी के इस हैरतअंगेज कारनामे को देख पाऊं….. उस बाइक व कार की आवाज मेरे कानों को नहीं, दिल को झकझोर रहा था.. बड़ा हताश था कि मेले में यह भी मनोरंजन का एक साधन है….। लोग इसे भी अक्सर _फ्री_ में देखना पसंद करते हैं….! मेरा दिल गवाही नहीं दे रहा था कि मैं इसे किस तौर पर देखूं….. मनोरंजन या जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई के तौर पर देखूं। फिर भी लोग इसे ऐसा ही देखना पसंद करते हैं…. काश ₹30 के बजाय ₹300 दिया होता, दिल कहने लगा…. किसी की जान की कीमत ₹30 नहीं हो सकती। मैं नमन करता हूं ऐसे हैरतअंगेज कारनामे को दिखाने वाले भाइयों व बहनों को, मगर दिल से अपील भी करता हूं कि शायद अब मेलों में मौत का कुआं का कारनामा बंद कराकर… इन भाइयों को कोई बेहतर रोजगार मुहैया कराया जाए…।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

