बिजली कर्मियों के लिए सेफ्टी परेड कार्यशाला का आयोजन
कार्य के दौरान सावधानी बरतने के निर्देशे
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 14 नवम्बर 2024ः) -छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र, के मुख्य अभियंता श्री ए.के.अम्बस्ट के निर्देशानुसार मैदानी स्तर पर कार्यरत बिजली कर्मियों के लिए एक दिवसीय सेफ्टी परेड कार्यशाला का आयोजन तिफरा स्थित कल्याण भवन में किया गया। इसमें बिलासपुर क्षेत्र के अति. मुख्य अभियंता श्री डी.के.भोजक द्वारा तकनीकी व ठेका कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
श्री भोजक ने बताया कि अधिकतर दुर्घटनाएं छोटी-छोटी लापरवाही से होती हैं। इसलिए बचाव के साधनों का पूरा उपयोग कर ही बिजली का कार्य करना चाहिए। उन्होने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही से जान जा सकती है। इसलिए बिजली सुरक्षा के बुनियादी सिद्धांतो को समझकर और पालन करके ही बिजली से जुड़ी दुर्घटना रोकी जा सकती है। उन्होने मैदानी अमलों को निर्देश देते हुए कहा कि बिजली कनेक्शन में सही अर्थिंग बहुत महत्वपूर्ण है। ये बात सभी उपभोक्ताओं को बताएं और स्वयं भी इसकी जांच करें। सुरक्षा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही सुरक्षा उपकरणों जैसे सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दस्ताने, टेस्टर, डिस्चार्ज राॅड आदि के उपयोग करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा संबंधी शपथ ली गई।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री मिलिंद पाण्डेय, सहायक अभियंता श्री हरीश कुर्रे, श्री भूपेश साहू, श्री के.पी.बंजारे, प्रीता एक्का, श्रीमती पूजा सोनी कनिष्ठ अभियंता श्री अंकित गुप्ता, कु. पूनम कौशिक, श्री राकेश राठौेर एवं मैदानी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

