🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेसुब पोस्ट सेटलमेंट प्रभारी अजय शर्मा के नेतृत्व में सीआईबी, विशेष खुफिया शाखा , और टास्क टीम रायपुर की संयुक्त टीम ने दो लोगों से साढ़े छै लाख रु.का गांजा पकड़ कार्यवाही किया

On: November 21, 2024 6:41 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज) 02 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों सहित कुल 31.780 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) कीमत 6,35,600/ रुपया के साथ पकड़कर NCB रायपुर को एनडीपीएस एक्ट के तहत् जप्ती की विधिवत् कार्यवाही कर सुपुर्द कर दिया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 20.11.24 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रे. सु. ब. रायपुर ,श्री रमन कुमार के दिशा निर्देशन एवम मार्गदर्शन में रेसुब पोस्ट सेटलमेंट प्रभारी अजय शर्मा के नेतृत्व में सीआईबी रायपुर, विशेष खुफिया शाखा रायपुर, टास्क टीम रायपुर की संयुक्त टीम के द्वारा महाराष्ट्र एवं झारखंड राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन रायपुर के PF नम्बर 01 खम्भा नम्बर 40 के पास 02 व्यक्ति जिनका उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष, रंग सांवला काली दाढ़ी को घेरा बंदी कर पकड़े जिनके पास 03 ट्रॉली बेग रंग लाल, नीला , काला में मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया । नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम पता नरेश नायक पिता परबे नायक उम्र 24 वर्ष निवासी बिडाबारू थाना- मदनपुर रामपुर जिला- कालाहांडी (उड़ीसा) व रंजीत नायक पिता राजू नायक उम्र 20 वर्ष निवासी बूढ़ाडोरिंग पोस्ट उरलादानी थाना- मदनपुर रामपुर जिला- कालाहांडी (उड़ीसा) के पास से जप्त गांजा का कुल वजन 31.780 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसका कीमती 6,35,600/( छह लाख पैंतीस हजार छः सौ रुपया) को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत जब्त गांजा , संपूर्ण कागजात के साथ NCB रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिस पर NCB रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक – 03/2024 धारा- 8, 20, 29 एनडीपीएस एक्ट दिनांक 20/11/2024 का मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को दिनांक 21,.11.2024 को विशेष एनडीपीएस न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया जायेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment