*समाज में अपनी विशिष्ट सेवाओं के लिए लायंस क्लब एम्बेसडर कमल छाबड़ा जी मानद डॉक्टररेट की उपाधि से सम्मानित
बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। वह समाज से अलग नहीं रह सकता। मनुष्य की प्रत्येक इकाइयाँ मिलकर ही समाज का निर्माण करती हैं। समाज में मनुष्य एक – दूसरे पर आश्रित है। इसीलिए समाज – सेवा की भावना मानव के हृदय में उच्चतम भावना है। सेवा की यह भावना मनुष्य मात्र की उन्नति के लिए आवश्यक है। समाज सेवा समाज में सहायता और समर्पण की भावना को बढ़ाती है।
ऐसे ही निरंतर तीन दशकों से भी अधिक समय से समाज सेवा में अनवरत कार्य करने वाले नगर के वरिष्ठ समाजसेवी कमल छाबड़ा जी को “मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन” के द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। शहर के लिए बहुत ही गौरव की बात है की दिल्ली स्थित “मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन” द्वारा लायंस क्लब एम्बेसडर कमल छाबड़ा जी को समाज में अपनी विशिष्ट सेवाओं के लिए मानद डॉक्टररेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। जल संरक्षण, प्रकृति संरक्षण, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, भारत स्वालंबन अभियान, स्व रोजगार, स्लम एरिया, कोरोना काल में भांप मशीन, सिलेंडर, ब्लड डोनेशन कैंप, विभिन्न मेडिकल कैंप का आयोजन करने… आदि अनेक सेवाओ के लिए सम्मान दिया गया। यह सम्मान 300 से अधिक फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर चुके जुनूनियत के मशहूर अभिनेता डॉ. मनोज भाटिया जी, विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक डॉ. एस.के. रोहिल्ला जी, विश्व प्रसिद्ध जादूगर, इंडियाज गॉट टैलेंट कलाकार और मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड के अध्यक्ष जादूगर डॉ. सी. पी. यादव जी ने प्रदान किया।
कमल छाबड़ा जी ने सम्मान प्राप्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि मेरे नगर वासियों का सम्मान है, क्योंकि उनका प्यार, स्नेह और विश्वास मुझे और भी अधिक इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

