🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज: मरवाही वन मंडल के परासी क्षेत्र में बाघ को विचरण करते हुए ग्रामीणों ने देखा, वन विभाग अलर्ट मोड पर

On: December 6, 2024 9:40 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) : मरवाही वनमंडल में बाघ की दस्तक से हड़कंप मच गया है.शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने मरवाही वनपरिक्षेत्र के परासी इलाके में बाघ को घूमते हुए देखा. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को दी।

बाघ के मूवमेंट की खबर मिलते ही मरवाही डी एफ ओ ने वन विभाग को अलर्ट मोड पर रख कार्य में लग गए हैं लोगो को सतर्क रहने की अपील किया जा रहा है। मरवाही वनमंडल के डीएफओ रौनक गोयल ने अपनी टीम के साथ बाघ के मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है.

बताया जा रहा है कि यह बाघ पहले अमरकंटक क्षेत्र में विचरण कर रहा था और अब मरवाही वनमंडल में प्रवेश कर चुका है. बाघ की सुरक्षा और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है.फिलहाल टीम अलर्ट मोड पर है और बाघ की हर गतिविधि पर नजर रख रही है.

ऐसा माना जा रहा है की हो सकता है ये बाघ बांधवगढ़ के हो सकता है ऐसा पहले भी होते रहे है इसी तरह कान्हा और पेंच से भी बाघ आते रहे हैं।

त्रकार अखिलेश नामदेव ने भी हमें मरवाही वन मंडल में बाघ के पहुंचने की खबर भेजी है साथ वीडियो और पगमार की तस्वीर भेजा है। भालू लैंड के नाम से अपनी विशेष पहचान रखने वाले मरवाही वन मंडल में हांथी के बाद बाघ की आमद हुई है कल देर रात मरवाही परिक्षेत्र के सिवनी में कार चालकों को बाघ दिखा,इसके बाद वन मंडल को खबर दी गई और वन मंडल अब लगातार बाघ की निगरानी के साथ उसे सब पैसेज देने का काम कर रहा है…
भालू के प्राकृतिक वातावरण के लिए पूरे भारत में भालू लैंड के नाम से मशहूर मरवाही वन मंडल में बाघ देखा गया वन विभाग का अनुमान है कि यह बाघ कान्हा किसली टाईगर रिजर्व से होते हुए अचानक मार टाइगर रिजर्व के बाद अमरकंटक क्षेत्र से गुजरते हुए मरवाही वन मंडल पहुंचा है ,मरवाही वन मंडल में पहुंचने के बाद कल देर रात सिवनी के पास उसे देखा गया इसके बाद वन मंडल के अधिकारियों को खबर दी गई रिहायशी इलाके में बाघ के पहुंचने के बाद से वन अमला इसे लेकर पूरी तरह गंभीर नजर आया इस इलाके में बाघ की मौजूदगी की जानकारी मिली उसे इलाके में लगातार ड्रोन से निगरानी के साथ-साथ मुनादी करा कर ग्रामीणों को उससे दूर रहने की हिदायत दी गई बाघ पूरी तरह वयस्क है जिसके उम्र लगभग 3 वर्ष आगे जा रही है अकेले बाघ होने की वजह से खतरा काफी है इसलिए वन्य प्राणियों की टीम भी मौके पर बुला ली गई है जो आगे बाग की हर हरकत पर निगरानी रखेंगे फिलहाल ग्रामीणों में बाघ की आमद से दहशत का माहौल है ग्रामीण समूह बनाकर ही गांव में घूम रहे हैं गांव से सत इलाका जंगल का होने के कारण रात-रात लोगों को बाघ के आने से खतरा मंडरा रहा है वन विभाग पूरी मुस्तादी से बाघ की निगरानी करने की कोशिश कर रहा है वहीं ग्रामीणों को भी मुनादी के माध्यम से सचेत करने की कोशिश कर रहा है… वही ग्रामीणों ने बाघके पगमार्क भी देखे हैं जिसकी सूचना वन अधिकारियों को दी गई है

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment