*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम पर सेमिनार का आयोजन*
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 06 दिसंबर 2024)
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में “कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण)” सप्ताह 2024 के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय कर्मचारी हित निधि के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. श्रीमती दर्शनीता बी. अहलूवालिया मुख्य अतिथि तथा स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) से आंतरिक शिकायत समिति की सदस्य और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट सर्विस एवं आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष श्रीमती मैत्रेयी चरण मुख्य वक्ता रहीं।
श्रीमती मैत्रेयी चरण ने अपने वक्तव्य में कहा कि कार्यस्थल पर यदि किसी महिला के साथ कोई अनुचित घटना घटित होती है, तो उन्हें बिना किसी डर या झिझक के आंतरिक शिकायत समिति में अपनी शिकायत दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने समिति की प्रक्रियाओं और महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सुरक्षा उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में रेलवे की महिला अधिकारियों सहित लगभग 120 महिला कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस आयोजन ने महिलाओं को उनके अधिकारों और कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

