*कलेक्टर के निर्देश पर प्रशिक्षु आईएस ने की तगड़ी मोर्चाबंदी*
बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज 6 दिसंबर) /कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सहायक कलेक्टर एवं कोटा तहसीलदार तन्मय खन्ना आईएएस और नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग कोटा और बेलगहना की संयुक्त टीम ने बीती रात अवैध उत्खनन के संबंध में मिली शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की। उन्होंने करहीकछार और रतखंडी में रात 11 बजे से लेकर 3 बजे तक वाहनों का धरपकड़ किया। उनके द्वारा 11 हाइवा और 4 ट्रैक्टर मौके पर पकड़े गए। इनमें से 4 हाइवा और 4 ट्रैक्टर को तत्काल थाना बेलगहना थाना पहुंचाया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ वाहन निकल लिए और कुछ फंस गए थे।। जिसे खनिज विभाग को बुलवाकर इन 7 शेष हाइवा को चलवाकर चौकी प्रभारी बेलगहना के सुपुर्द किया गया। उनके बारे में ग्रामीणों और ड्राइवरों से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया गया कि पिछले लगभग 1 माह से इलाके में अवैध खनन बेखौफ तरीके से चल रहा है। आगे भी अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई अभियान चालू रहेगा। कुछ पोकलेन और हाइवा के अवैध खनन में संलिप्त होने की पुख्ता सूचना मिली है। पकड़े गए सभी वाहनों को थाना बेलगहना और तहसील कार्यालय बेलगहना में सुरक्षित रूप से खड़े किया गया है। एकाएक इतनी बड़ी कार्रवाई और वाहन जब्त किए जाने पर रेत के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

