*साउथ बिहार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13287) में चोरी की शिकायत पर रेलवे टीम की तत्परता से यात्री का मोबाइल बरामद |*
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 13 दिसम्बर 2024)
आज दिनांक 13 दिसंबर 2024 को साउथ बिहार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13287) के S3 डिब्बे में यात्रा कर रहे एक परिवार ने टिकट चेकिंग के दौरान मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑन-ड्यूटी स्कॉट चेकिंग डिप्टी सीटीआई श्री प्रकाश राव और सिविल डिफेंस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रेन में सामान बेचने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और पूछताछ शुरू की। इस दौरान एक चना विक्रेता को मोबाइल से छेड़छाड़ करते हुए देखा गया। रेलवे स्टाफ को देखकर वह मोबाइल छोड़ कर भाग गया। चोरी किया गया मोबाइल जांच दल द्वारा तुरंत बरामद कर यात्री को सकुशल लौटाया गया। यात्री ने रेलवे की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्थाओं की सराहना की।
रेलवे प्रशासन यात्रियों को यह आश्वासन देता है कि उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यदि किसी यात्री को यात्रा के दौरान कोई समस्या होती है, तो वह तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकता है।
रेलवे अपनी सुरक्षा सेवाओं को लेकर प्रतिबद्ध है और इस तरह की घटनाओं में यात्रियों की सहायता करने के लिए सतर्कता से कार्य करती है। रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्टाफ को दें, अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत करें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

