🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मानसिक रूप से बीमार युवक परिजनों से बिछुड़ कर रायगढ़ पहुंचा रेल सुरक्षा बल रायगढ़ पोस्ट की मानवीय पहल से परिजनों को सुपुर्द किया

On: December 14, 2024 12:32 PM

रायगढ़ । वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क।मुंगेर बिहार का एक नवयुवक जो कि मानसिक रूप से बीमार है धनबाद स्टेशन से अपने परिजनों से बिछुड़ कर किसी ट्रेन से रायगढ़ स्टेशन पहुंच गया। जिसे रेल सुरक्षा बल रायगढ़ पोस्ट प्रभारी एव बल की मानवीय पहल से अपने परिजनों से मिल पाया और वे उसे वापस् बिहार ले गये।
इस् सबन्ध मे रेल सुरक्षा बल रायगढ़ पोस्ट प्रभारी कुलदीप कुमार् ने मीडिया को बताया की विगत 12 दिसम्बर् 2024 को रेलवे स्टेशन मे रायगढ़ पर कार्यरत प्रधान आरक्षक पी.के.मिश्रा के द्वारा प्लेटफार्म चेकिंग के दौरान एक लड़के को प्लेटफार्म नंबर 1 पर गुमसुम अवस्था मे बैठा देखा जिससे पूछने पर उसने अपना नाम अभिषेक कुमार उम्र 20 बताया एवं अपना पता सही नहीं बता पा रहा था तब उसने एक मोबाईल नंम्बर बताया गया जिस पर संपर्क किया गया तो फोन उठाने वाले ने बताया की वह मेरा छोटा भाई है और मानसिक इलाज हेतु उसे रांची ले जा रहे थे और इसी दौरान वह धनबाद स्टेशन मे हमसे कहीं गुम हो गया था जिसको खोजते खोजते हम लोग बिलासपुर तक पहुंच गए हैं उसने अपना नामअभिजीत कुमार पिता मनोज कुमार ताती पता बडी आशिकपुर थाना जमालपुर जिला मुंगेर बिहार बताया और उसने निवेदन किया कि हम लोग उस को लेने के लिए आ रहे हैं पश्चात समय करीब 21:30 बजे उक्त लड़के की मां और भाई गाड़ी संख्या 12809 से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ पहुचे और उस लड़के को पहचाना । पूर्ण जांच पड़ताल के बाद उस गुमशुदा लड़के को उसकी माता और बड़े भाई को सही सलामत सुपुर्द किया गया । युवक के परिजनो ने जिसके लिए उन्होंने आरपीएफ का बहुत-बहुत आभार जताया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment