🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर,जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में विलय के लिए रेणु जोगी ने पीसीसी चीफ बैज को पत्र लिखी,दीपक बैज ने कहा समिति बनाई गई है, जिसमें होने वाले फैसले के मुताबिक अगला कदम उठाया जायेगा

On: December 18, 2024 6:01 PM

रायपुर। (वायरलेस न्यूज) जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) का कांग्रेस पार्टी में विलय हो सकता है। जोगी कांग्रेस की प्रमुख रेणु जोगी ने पार्टी के कांग्रेस में विलय की इच्छा जताई है और इसके लिए उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखा है।

छत्तीसगढ़ की सियासत से जुड़ी यह बड़ी खबर जैसे ही सामने आई राजनैतिक हलके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद दिवंगत अजीत जोगी ने अपनी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) बनाई थी, इस पार्टी ने साल 2018 विधानसभा चुनाव में 5 सीटें हासिल की थी, लेकिन 2023 में एक सीट पर भी जीत नहीं मिली।

कोटा की पूर्व विधायक रेणु जोगी ने कांग्रेस को पत्र लिखकर कांग्रेस परिवार में वापसी की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने अपने पार्टी की कांग्रेस में विलय की भी गुजारिश की है। इस मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने कहा है कि ऐसे मामलों में फैसला करने के लिए एक समिति बनाई गई है, जिसमें होने वाले फैसले के मुताबिक अगला कदम उठाया जायेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment