बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ द्वारा श्री वंश गोपाल देवांगन रीडर ग्रेड 1 की सेवानिवृति के अवसर पर सेवानिवृति कार्यक्रम जिला न्यायालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित की गई ।

उक्त कार्यक्रम में अधिकारी गण विशेष न्यायाधीश श्री राजभान सिंह एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम न्यायलय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धीरज पलेरिया के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में लगभग 250 कर्मचारी साथी उपस्थित थे। सेवानिवृत कर्मचारी का श्रीफल एवं साल से सम्मान सहित गिफ्ट भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्री धीरज पलेरिया ने उनके उज्जवल एवं स्वास्थ्य भविष्य की कामना की तथा न्यायालय परिवार से सेवानिवृत्ति पश्चात भी संपर्क में रखने का निवेदन किया श्री वंश गोपाल देवांगन लगभग 39 वर्ष की सेवा पश्चात दिनांक 31 दिसंबर को सेवानिवित हुए। कार्यक्रम का संचालन बृजेंद्र सिंह सहायक प्रोग्रामर के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्री कन्हैया रजक संत प्रवर्तक के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

