*जारी है धान के अवैध संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई का सिलसिला*
*फिर सवा 6 लाख कीमत के 202 क्विंटल धान जब्त*
बिलासपुर,( वायरलेस न्यूज 2 जनवरी 2025) धान के अवैध संग्रहण के विरुद्ध निगरानी समिति ने फिर बड़ी कार्रवाई की। दो ठिकानों से 6 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य के 202 क्विंटल धान जब्त किए। मंडी अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व, खाद्य और मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। इस तरह की कार्रवाई सरकारी धान खरीदी चलते तक जारी रहेगी। समितियों में किसी अन्य किसानों के नाम से धान को खपाने की मंशा से इसे भंडारित कर रखा गया था।
खाद्य विभाग के अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि 2 जनवरी को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तखतपुर के मार्गदर्शन में विकासखण्डर तखतपुर में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम जरेली में जॉच अभियान चलाया गया। जॉच के दौरान ग्राम जरेली में बीरबल जायसवाल के घर पर 18 क्विंटल धान अवैध रूप से पाया गया। जिसके संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज संबंधितों के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। उपरोक्तानुसार 18 क्विंटल धान को मण्डी अधिनियम् 1972 के तहत् जप्त किया गया। तहसील बेलतरा के ग्राम बैमा में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा जाँच के दौरान थोक प्रसंस्करण व्यापारी नारायण साहू के संस्थान की जाँच की गई। जाँच के दौरान मौके पर उपलब्ध 125 बोरी धान का सौदा पत्रक संबंधित व्यापारी से पटवाया गया।उप तहसील गनियारी के ग्राम गौबंद में नायब तहसीलदार, मण्डी निरीक्षक एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा जॉच के दौरान कृषक परदेशी साहू के घर पर अवैध रूप से भण्डारित 184 क्विंटल (455 कट्टी) धान अवैध रूप से रखा जाना पाया गया, जिसके संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज कृषक द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। मौके पर प्राप्त 184 क्विंटल (455 कट्टी) धान को मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्त किया गया। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विकय, परिवहन एवं व्यापार पर इसीप्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्रों में धान व्यापारियों,कोचियों द्वारा अवैध रूप से धान को खपाने संबंधी क्रियाकलापों पर कड़ी निगरानी रखने एवं उन पर कार्रवाई किये जाने के निर्देश शासन द्वारा दिये गये है। उपरोक्त निर्देशों के परिपालन में जिले में राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले में धान के अवैध रूप से भण्डार एवं धान का अवैध रूप से परिवहन करने वालों पर दण्डात्मक कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

