उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं का सम्मान
छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान की महिला इकाई का आयोजन
रायपुर : (वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान की महिला इकाई ने प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस पर शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा, कानून आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को सावित्रीबाई फुले और अहिल्याबाई होलकर सम्मान से सम्मानित किया।
नारी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की
जरूरत : डा. सुशील त्रिवेदी
शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में आयोजित महिला सम्मान समारोह को संबोधित करते
मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डा. सुशील त्रिवेदी ने कहा कि प्रगति का आधार शिक्षा है। बालिकाओं और महिलाएं शिक्षित होंगी तो देश का सर्वांगीण विकास होगा। नारी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
महिलाएं लोक-मंगल की भावना
से कार्य करें : गिरीश पंकज :
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार गिरीश पंकज ने कहा कि महिलाएं चाहे किसी भी क्षेत्र में काम कर रही हों, हमेशा घर, परिवार, समाज और देश की भलाई का ध्यान रखें। उन्होंने आगे कहा कि लेखन करने वाली महिलाएं लोकमंगल की भावना से लिखें। विसंगतियां बढ़ाने वाले विषयों का चुनाव कतई न करें। लेखन ऐसा हो, जो जनजागरण करे। नारी-शक्ति का सही उपयोग होगा तो देश-समाज की दशा और दिशा बदलेगी।
छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान महिला इकाई की रायपुर संभाग अध्यक्ष शोभा देवी शर्मा ने अपने वक्तव्य में अपनी सास, जेठानी और पति की अच्छाइयों का स्मरण करते हुए महिलाओं से कहा कि वे घर-परिवार को जोड़कर रखें।
छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान के संस्थापक प्राध्यापक और वरिष्ठ साहित्यकार डा. सुधीर शर्मा ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगे रायगढ़ और अन्यत्र भव्य आयोजन करने की जानकारी दी तथा अयोध्या रामलला के दर्शन करने के लिए भी कहा।
कार्यक्रम का संचालन डा. सीमा निगम, सुमन शर्मा बाजपेई और सीमा अवस्थी ने तथा आभार प्रदर्शन डा. मीता अग्रवाल ने किया।
समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष शकुंतला तरार, महासचिव डा. सीमा निगम, संभागीय सचिव सुमन शर्मा बाजपेयी, संरक्षक शशि दुबे, नगर अध्यक्ष मीता अग्रवाल, सचिव वृंदा पंचभाई, कोषाध्यक्ष – डा सुरेश शुक्ला, उपाध्यक्ष लतिका भावे, डा. अपराजिता शर्मा, डा. सीमा श्रीवास्तव, मृणालिका ओझा, संगठन सचिव – शालू सूर्या, जयश्री शर्मा, सुप्रिया शर्मा, डा. गोपा शर्मा का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

