बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)
सर्वदलीय एवं जन संगठनो का संयुक्त मंच संयोजक के नेतृत्व मे बिलासपुर जिला कलेक्टर से मिला और 13 दिसम्बर को दिए गई ज्ञापन पर चर्चा किया l रेल प्रशासन द्वारा कई सड़कें पिछले छह माह से बंद कर दी गई है, उस पर विशेष रूप से चर्चा हुई । प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को विशेष रूप यह जानकारी दी गई 2 जनवरी 2024 को वर्तमान मंडल रेल प्रबंधक से सौहार्द भेंट की गई एवं लंबे समय से बंद रास्ते को खोलने के विषय पर चर्चा हुई l जिस। पर मंडल रेल प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि उन्हें रास्ता खोलने के लिए कोई आपत्ति नही है ।इसके पहले श्री के के मिश्रा को रेल्वे स्कूल के सेवानिवृत्त को स्कूल मैनेजर पद से हटाने की मांग को रेल्वे प्रशासन ने पूरा किया, जिसके लिए रेल्वे प्रशासन बधाई की पात्र है l जिला कलेक्टर ने चर्चा के दौरान यह आश्वासन दिया कि रेल प्रशासन से बात कर बहुत जल्द ही रास्ता खुलवाने की व्यवस्था करेगें और दूसरे मांग पर भी चर्चा हुई ।प्रतिनिधिमंडल मे संयोजक रवि बैनर्जी, आप पार्टी से श्री जसबीर सिंग चावला ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से पवन शर्मा , कांग्रेस से अभय नारायण राय, सी पी एम से शौकत अली, ट्रेड यूनियन कौंसिल से राजेश शर्मा ,रवि श्रीवास शामिल थे .
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

