🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सीपत बाजार चौक में गुण्डा गर्दी कर मारपीट व तोडफोड करने वाले 06 आरोपी के विरुद्ध सीपत पुलिस ने कार्यवाही की

On: January 14, 2025 5:22 PM

♦️ सीपत बाजार चौक में गुण्डा गर्दी कर मारपीट व तोडफोड करने वाले 06 आरोपी गण के विरुद्ध सीपत पुलिस का प्रहार ⚡⚡
♦️ आम जनता में बन गया था भय का महौल सीपत पुलिस 06 आरोपी को किया गया गिरफ्तार अन्य आरोपी फरार जल्द होगी गिरफ़्तारी ⚡⚡
♦️ आरोपीयों को 14 साल वाले सजा के गंभीर धाराओ के तहत् भेजा गया जेल⚡⚡

अप क्रमांक 44/2025
धारा- 191(2),191(3),296,115(2),351(2),324(2),331(6) बीएनएस, 139 विद्युत अधि0

गिरफ्तार आरोपी का नाम
1. विकास वर्मा पिता पिता रमेश वर्मा उम्र 26 वर्ष
2. आशीष साहू उर्फ चिंटू पिता शिव कुमार साहू उम्र 18 वर्ष
3. निकेश वर्मा पिता रमेश वर्मा उम्र 18 वर्ष
4. प्रकाश वर्मा उर्फ पांगन वर्मा पिता रमेश वर्मा उम्र 23 वर्ष
5. रोशन खरे पिता गांधीराम खरे उम्र 19 वर्ष
6. यश खरे पिता नंद खरे उम्र 20 वर्ष सभी साकिनान ग्राम सीपत थाना सीपत बिलासपुर ।

विवरण. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विनोद कुमार सूरज पिता स्व अमेलाल सूर्यवंशी निवासी बाजार पारा सीपत थाना सीपत ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.01.2025 के रात्रि 10.00 बजे खाना खाकर सो रहा था कि अचानक प्रार्थी के घर के पास गली माहल्ले कई लड़कों के द्वारा पुराने रंजीश को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये सभी एक राय होकर हाथ में रखे लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर से प्रार्थी के घर अंदर घुसकर गेट का दरवाजा को अंदर से बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ में रखे इंट पत्थर से फेंकर मारा है जिससे प्रार्थी के हाथ कोहनी के पास चोंट लगा है प्रार्थी के घर में रखे स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीजी 8872, माटर पंप, जिली मीटर को तोडफोड किया है रिपोर्ट पर कई गंभीर धाराओं के तहत् अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये हालात से विरष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके दिशा निर्देश पर सीपत पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त आरोपी गण के विरूध्द अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में सीपत पुलिस के सभी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment