*संभागायुक्त ने ली मल्टी सुपर स्पेश्यालिटी प्रबंधन की बैठक*
*आईपीडी सुविधा जल्द शुरू करने दिए निर्देश*
*धीमी कार्य प्रगति पर जतायी नाराजगी*
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज़ 16 जनवरी 2025 ) /संभागायुक्त महादेव कावरे ने कोनी स्थित सिम्स मल्टी सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल प्रबंधन की बैठक ली। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की भर्ती कर इलाज करने की सुविधा (आईपीडी) विकसित करने में हो रहे विलंब पर गहरी नाराजगी जाहिर की। जल्द से जल्द वार्डों में जरूरी आंतरिक सुधार सहित उपकरणों की खरीदी का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री कावरे ने स्वास्थ्य विभाग की उपकरण खरीदी करने वाली एजेन्सी (हाईट्स) के दिल्ली स्थित बड़े अधिकारियों को भी चेताया। कलेक्टर अवनीश शरण एवं चिकित्सा अधीक्षक सह संचालक श्री भानुप्रताप सिंह सहित कार्य एजेन्सियों के जिम्मेदार अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि अस्पताल के भवन निर्माण का कार्य केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग एवं मेडिकल उपकरण की खरीदी का जिम्मा हाईट्स नामक एजेन्सी को है। श्री कावरे ने बैठक में उनके काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में लैब का काम 15 फरवरी तक और ब्लड बैंक का काम 15 मार्च तक हर हाल में पूर्ण करने को कहा है। केन्द्रीय पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने लाण्ड्री, मार्चुरी भवन और बायोमेडिकल वेस्ट भवन निर्माण के लिए अलग से बजट की जरूरत बताई। संभागायुक्त ने कहा कि प्रस्ताव बनाकर जल्द स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भिजवाएं ताकि बजट स्वीकृत कराया जा सके। मेडिकल उपकरण की आपूर्ति में हो रहे विलंब पर भी स्थानीय अधिकारियों को फटकार लगायी गई। अस्पताल में डायलिसीस, कैथलैब एवं हार्टलंग मशीनें अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गयी हैं। कुछ उपकरणों की अधूरी आपूर्ति की जानकारी भी सामने आई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानुप्रताप सिंह ने बताया कि सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल में हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक कुमार ने ज्याइनिंग दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यूरोलाजी, न्यूरोसर्जरी, पल्मोनरी एवं जनरल मेडिसिन में ओपीडी सेवाएं चालू हैं। अब हृदय रोग संबंधी ओपीडी भी जल्द शुरू हो जायेगी। प्रतिदिन लगभग 50 मरीजों का ओपीडी उपचार किया जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

