*गतोरा में किसान से रिश्वत लेकर धान खरीदी का वीडियो सामने आया*
*उपायुक्त सहकारिता ने बारदाना प्रभारी और प्राधिकृत को दिया नोटिस*
*3 दिन में समक्ष में किया जवाब तलब*
बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज़ 16 जनवरी) / मस्तूरी विकासखंड के धान खरीदी केंद्र गतोरा में एक किसान से रिश्वत लेकर धान खरीदने का वीडियो प्रकाश में आया है। जिसके आधार पर उपायुक्त सहकारिता ने केंद्र के बारदाना प्रभारी लवकुमार यादव और प्राधिकृत राजेंद्र राठौर को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब तलब किया है। किसान ने 4 हजार रिश्वत देते हुए वीडियो बना लिया था।
उपायुक्त सहकारिता श्रीमती मंजू पाण्डेय द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी के द्वारा लेख किया गया है कि धान उपार्जन केन्द्र गतौरा तहसील मस्तूरी के प्राप्त शिकायत के संबंध में तहसीलदार मस्तूरी से जांच कराई गई। तहसीलदार मस्तूरी द्वारा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया कि शिकायतकर्ता हर प्रसाद सूर्यवंशी पिता स्व.तुलसाराम निवासी गतौरा के अनुसार धान मण्डी में उपस्थित पंचनामा में उल्लेखित राठौर ने कहा कि धान की क्वालिटी सही नहीं है। इसलिए 4000 रूपये देने पर रसीद कटेगा। फिर शिकायतकर्ता ने पैसे देते हुए विडियो बना लिया। शिकायतकर्ता द्वारा बनाये गये विडियो में पैसा लेते हुए दिख रहे व्यक्तियों के संबंध में धान खरीदी केन्द्र गतौरा के खरीदी प्रभारी श्री नरेन्द्र वस्त्रकार के माध्यम से विडियो का पुष्टि कराया गया। केन्द्र प्रभारी द्वारा विडियो में पैसा लेते हुए लव कुमार यादव बारदाना प्रभारी एवं साथ में राजेन्द्र राठौर प्राधिकृत के होने की पुष्टि की गई। तहसीलदार मस्तूरी के जांच प्रतिवेदन अनुसार विडियो में लव कुमार यादव बारदाना प्रभारी एवं साथ में राजेन्द्र राठौर, प्राधिकृत द्वारा पैसे लेने की शिकायत सही पाई गई। तत्संबंध में तहसीलदार मस्तूरी के प्रतिवेदन के आधार पर लव कुमार यादव बारदाना प्रभारी एवं राजेन्द्र राठौर, प्राधिकृत गतौरा के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन इस कार्यालय को प्रेषित किया गया है। अतः उक्त शिकायत एवं जांच के संबंध में 03 दिवस के भीतर अपना स्पष्टकरण अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे।
पटेल/113/113
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

