*एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा निर्मित विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का किया गया उद्घाटन*
घरघोड़ा | वायरलेस न्यूज) ग्राम साल्हेपाली में एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना के सहयोग से निर्मित प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी तलईपल्ली के अपर महाप्रबंधक (भूअर्जन/सामुदायिक विकास) श्री समित कुमार देब मौजूद रहे।
विद्यालय का उद्घाटन सरपंच ग्राम पंचायत कोटरीमाल श्रीमती दुतिका राठिया ने किया, जबकि आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन श्री समित कुमार देब द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती सुभद्रा उरांव, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी और ग्राम साल्हेपाली के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय के तरफ जाने वाली सीसी रोड सहित विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण पर एनटीपीसी द्वारा 2 करोड़ 43 लाख रुपए खर्च किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने इस परियोजना के लिए एनटीपीसी का आभार व्यक्त किया।
एनटीपीसी तलईपल्ली न केवल ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों के तहत ग्रामीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यह पहल न केवल बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी, बल्कि गांव के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 9, 2026केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़, म.प्र.,प.बंगाल, झारखंड और ओडिशा राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी दी
छत्तीसगढ़September 8, 2026चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस
अपराधSeptember 8, 2026रेलवे स्टेशन अनूपपुर में RPF टास्क टीम-2 की कार्रवाई, चोरी की EFT बुक व TTE का आई-कार्ड बरामद
अपराधSeptember 8, 2026बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 24.9 किलो गांजा जब्त ,ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF की कार्रवाई, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

