*एनटीपीसी तलईपल्ली में किया गया टीबी जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन*
बिलासपुर/घरघोड़ा, ( अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज 16 जनवरी) : एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा कामगारों के लिए क्षय रोग (टीबी) जागरूकता और निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन खदान क्षेत्र में एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख श्री अजय सिंह यादव, घरघोड़ा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ एसआर पैकरा, और एनटीपीसी व वीपीआर माइनिंग लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।
इस शिविर में 1500 से अधिक कामगारों की जांच की जाएगी। अपने संबोधन श्री अजय सिंह यादव ने कामगारों से शिविर में हिस्सा लेने का अनुरोध किया व उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझने की अपील की। श्री एसआर पैकरा ने टीबी मुक्त भारत में योगदान देने का आग्रह किया और टीबी के लक्षणों व निवारण की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी मेडिकल टीम ने टीबी जागरूकता पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसे कामगारों ने सराहा। इस पहल का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रोग की रोकथाम सुनिश्चित करना है। एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा आयोजित यह टीबी जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर न केवल कामगारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, बल्कि टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण योगदान है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

