रायपुर।( वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपना प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है। पार्टी ने एक बार फिर से किरण सिंह देव पर विश्वास जताया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने पार्टी कार्यालय में आज किरण सिंह देव के नाम की घोषणा की। इससे पहले गुरुवार रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन कब्रेकिंग प्रक्रिया को पूरा किया गया।
इस चुनाव के लिए 3 सेट में नामांकन आए थे सबसे बड़ी बात यह है कि तीनों में किरणदेव का नाम था। इस बात का खुलसा श्री तावड़े ने किया। किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनने के लिए 3 बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। 30 प्रस्तावक थे, जो नामांकन जमा हुआ है, वह केवल किरणदेव के नाम का जमा हुआ है। एक तरह से कहा जा सकता है कि किरण सिंह देव के नाम पर सभी की सहमति रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 12, 2026विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी पर बनाएं पंडाल, खुले तार एवं असुरक्षित कनेक्शन से बचें ,गणेश उत्सव एवं दुर्गाेत्सव के पंडालों में विद्युत सुरक्षा के नियमों का करें पालन
छत्तीसगढ़September 11, 2026ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल होंगी झगराखंड की शिक्षिका इशिता पांडे
राष्ट्रीयSeptember 9, 2026केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़, म.प्र.,प.बंगाल, झारखंड और ओडिशा राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी दी
छत्तीसगढ़September 8, 2026चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस

