झांसी ( वायरलेस न्यूज़) रेल् सुरक्षा बल पोस्ट झांसी कि विशेष टीम ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे दो बुजुर्गो का डबल मर्डर कर भाग रहे तीन आरोपियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/रायगढ (छत्तीसगढ) की सूचना पर गाडी सं0 12409 गोण्डवाना एक्स0 से भागकर जा रहे डबल मर्डर के आरोपियों को पकडने मे अहम कामयाबी हासिल की है।
रेल् सुरक्षा बल पोस्ट झांसी से मिली जानकारी के अनुसार *दिनांक 18.01.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/रायगढ़ ने मोबाइल नं. 9427576188 से मुझ निरीक्षक को कॉल करके अवगत कराया कि तीन अभियुक्त रायगढ़ में हत्या करके गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली की तरफ़ भागकर जा रहे है, उक्त सूचना पर मुझ निरीक्षक द्वारा श्रीमान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/रे.सु.ब./झॉसी महोदय को घटना से अवगत कराते हुए आदेश प्राप्त कर एक विशेष टीम गठित कर, उक्त गाड़ी को वीरांगना लक्ष्मीबाई झॉसी स्टेशन पर चैकिंग हेतु रवाना किया गया, चैकिंग के दौरान रायगढ़ पुलिस से प्राप्त अभियुक्तों के फ़ोटो से मिलान कर सामान्य कोच में छिपकर बैठे 02 पुरूष एवं 01 महिला को पकड़ लिया गया, जिनकी पहचान रायगढ़ पुलिस से संपर्क कर पुख्ता होने एवं उपरोक्त के द्वारा हत्या की बात स्वीकार करने के उपरांत तीनों व्यक्तियों को गाड़ी से ग्वालियर स्टेशन पर उतारकर उन्हें रे.सु.ब. पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झॉसी स्टेशन पर लेकर आया गया।* रायगढ़ पुलिस के पोस्ट हाजा उपस्थित होने पर उन्हें सुपुर्द किया जाएगा।
*पकड़ें गए व्यक्तियों के नाम क्रमशः-*किशन शर्मा पुत्र स्व0 राजेश शर्मा, उम्र 25 वर्ष, स्थाई पता- वार्ड नं0 18, बाडा पारा, थाना खैरा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ) एवं अस्थाई पता- श्रवण मौहल्ला में लास्ट मकान, चॉदमारी, थाना कोतवाली, जिला रायगढ (छत्तीसगढ) ,अतुल कुमार डनसेना पुत्र कार्तिकेश्वर, उम्र 23 वर्ष, स्थाई पता- ग्राम पुसल्दा, थाना पुसौल, जिला रायगढ (छत्तीसगढ) एवं अस्थाई पता- कुम्हार पारा, इन्द्रनगर, थाना कोतवाली, जिला रायगढ (छत्तीसगढ) , दिव्या सार्थी पुत्री स्व0 बाबूलाल सार्थी, उम्र 20 वर्ष, निवासी कुतरा थाना के पास किराये के मकान में, हीरापुर, थाना पुसौर, जिला रायगढ (छत्तीसगढ)
पूछताछ में प्राप्त जानकारी- क्रम सं0 01 व 02 के व्यक्तियों ने बताया कि दिनांक 13.01.2025 को रात्रि में समय 01.00-02.00 बजे के बीच में सीताराम जायसवाल, उम्र 68 वर्ष एवं अन्नपूर्णा जायसवाल, उम्र 70 वर्ष के पुरानी हटरी, रायगढ स्थित घर पर चोरी करने के लिए घुसे थे कि इसी दौरान वह लोग जागकर हल्ला करने लगे तो उनको शान्त कराने के लिए उन पर पत्थर व रौड से हमला कर दिया और दोनों को अधमरा छोडकर दोनों भाग गये।*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

