*कार्यालय प्राचार्य/नोडल अधिकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपेला भिलाई*
*विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एल ई डी स्क्रीन बैकग्राउंड युक्त भव्य स्टेज बनाया गया*
भिलाई ( वायरलेस न्यूज) सुपेला संकुल एवं नोडल केंद्र अंतर्गत शालाओं के विद्यार्थियों ने अपने कला कौशल का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर विशाल जन समुदाय को प्रभावित कर दिया। सुपेला संकुल एवं नोडल प्राचार्य राजेश चटर्जी ने बताया कि परंपरा अनुसार वर्ष 2025 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपेला भिलाई (दुर्ग) में आयोजित महा बाल उत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य के सभ्यता,संस्कृति,त्यौहार पर 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने स्टाल एवं स्टेज पर अपने टैलेंट का लाइव प्रदर्शन किया।विद्यार्थियों ने सनातन धर्म की मान्यताओं तथा सांस्कृतिक विरासत पर आधारित अविस्मरणीय प्रस्तुति स्टेज पर दिया।
बाल उत्सव मेला का शुभारंभ एस एम डी सी अध्यक्ष पुष्पलता कर तथा
सुपेला नोडल एवं संकुल के प्राचार्य तथा प्रधानपाठकों ने माँ सरस्वती के पूजा अर्चना से किया।मुख्य अतिथि रिचा रिकेश सेन ने कहा कि बाल प्रतिभा को देखकर मैं अचंभित हूँ।उन्होंने आयोजनकर्ता सुपेला स्कूल के सोच,पहल और प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत के गौरवशाली गाथा से विद्यार्थियों को जोड़ना एक अच्छी विचारधारा है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने आश्चर्यजनक प्रस्तुति देकर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया है। विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिये वे स्वयं पहल करेंगी।उन्होंने माह अगस्त में विशेष समारोह में उन्होंने विद्यार्थियों को कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया।
भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने कहा कि विद्यालय ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के शुभ अवसर पर सुपेला स्कूल में आयोजित हुए समारोह को बाल कलाकारों ने बाल उत्सव मेला को बाल महाकुंभ का स्वरूप प्रदान कर दिया है। समारोह में विशेष रूप से स्वीटी कौशिक,सविता शर्मा डॉ सोनाली चक्रवर्ती “स्वयंसिद्धा” ने अभद्र भाषा के प्रयोग के विरुद्ध पालक-बालक-शिक्षक को जागृत करते हुए अपने *प्रोजेक्ट जागृति* के तहत शपथ दिलाया।
बाल उत्सव में शीतला पब्लिक स्कूल,कर्मा विद्यालय, प्रयास श्रवण एवं विकलांग संस्थान,खालसा पब्लिक स्कूल, शिवा पब्लिक स्कूल,श्री शारदा पब्लिक स्कूल,डॉ राधाकृष्णन मेमोरियल स्कूल,विजडम पब्लिक स्कूल,श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी सहित शासकीय उच्चतर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुपेला तथा शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक 1 एवं 2 के विद्यार्थियों ने स्टेज तथा स्टाल में अपने कला कौशल प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया।अतिथियों के द्वारा प्रत्येक विद्यालय को *टालेंट्स अवार्ड* प्रदान किया।समारोह के प्रबंधन कार्य में सहयोग सुपेला स्कूल के शिक्षकों तथा समस्त स्टाफ ने किया एवं मंच संचालन खुलेश सेन एवं संगीता चंद्राकर ने किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

