यात्री ट्रेनों में उपद्रव, अश्लील हरकते एवं पैसों की मांग करने वाले 3 किन्नर रेसुब ने गिरफ्तार किया।
रायगढ। वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ की विशेष टीम ने शनिवार 18 जनवरी 2025 को यात्रियों को परेशान करने वाले किन्नरों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने से यात्रियों को परेशान और तंग करने वाले ऐसे लोगो मे हड़कंप मच गया है।
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में उप नि संजय कुमार, उप नि अखिल सिंह व बल सदस्यों के द्वारा यात्री ट्रेनों में उपद्रव, अश्लील हरकते एवं पैसों की मांग करने वाले 3 किन्नर नाम व पता-पारी किन्नर, गुरु- रजिया, उम्र 23 वर्ष पता- राज किशोर नगर जिला- बिलासपुर, सपना किन्नर, गुरु – रजिया, उम्र- 30 वर्ष, पता-राज किशोर नगर जिला- बिलासपुर, सलोनी किन्नर, गुरु- संगीता, उम्र – 32 वर्ष, पता- राज किशोर नगर जिला- बिलासपुर छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में लाया गया तीनों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा- 145,146,147 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 9, 2026केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़, म.प्र.,प.बंगाल, झारखंड और ओडिशा राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी दी
छत्तीसगढ़September 8, 2026चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस
अपराधSeptember 8, 2026रेलवे स्टेशन अनूपपुर में RPF टास्क टीम-2 की कार्रवाई, चोरी की EFT बुक व TTE का आई-कार्ड बरामद
अपराधSeptember 8, 2026बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 24.9 किलो गांजा जब्त ,ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF की कार्रवाई, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

