भिलाई। ( अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) मुंबई के बांद्रा इलाके में बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध दुर्ग रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के हत्थे चढ़ा है। ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से वह सफर कर रहा था। मुंबई पुलिस से इनपुट मिलने के बाद दुर्ग रेलवे स्टेशन में नाकेबंदी की गई और संदिग्ध पकड़ाया। दुर्ग आरपीएफ ने उसे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से उतारकर हिरासत में लिया है। संदिग्ध का नाम आकाश (30) बताया जा रहा है।

दुर्ग आरपीएफ टीआई एसके सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस से एक फोटो भेजा गया था। मुंबई पुलिस से इनपुट मिला कि आकाश नाम का यह शख्स दुर्ग की ओर ट्रेन से निकला है। यह नहीं पता था कि किस ट्रेन में हैं। इसके बाद दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आने वाली सभी ट्रेनों की तलाशी ली गई। इस दौरान ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से संदिग्ध को उतारा गया है। फिलहाल वह दुर्ग आरपीएफ की कस्टडी में है। मुंबई पुलिस को सूचना दे दी गई है। मुंबई पुलिस दुर्ग के लिए रवाना हो चुकी है और वही उससे पूछताछ करेगी।
बता दें मुंबई में एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया था। घटना मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर बुधवार देर रात करीब 2.30 बजे हुई। इस हमले में एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। घायल सैफ को रात में ही लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल सैफ अली खान खतरे से बाहर है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

