बीएसएफ के जवान बालाजीत प्रधान का निधन,
भिखारीमाल में बीएसएफ के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर
रायगढ़। वायरलेस न्यूज) शहर से लगे ग्राम भिखारीमाल के बीएसएफ के जांबाज सिपाही बालाजीत प्रधान का निधन गृह ग्राम में गुरुवार को हो गया। पिछले एक वर्ष से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे तथा विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने अंतिम समय में घर ले जाने की सलाह दी थी।
रायपुर से आए बीएसएफ सीमा सुरक्षा बल के टुकड़ी ने अपने जांबाज सिपाही को पहले राष्ट्रीय झंडा तिरंगे से जवान बालाजीत के शव को लपेटा और श्रद्धांजलि दी। पूरे सैन्य सम्मान के साथ गांव में शव यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ तोपों की सलामी दी। शवयात्रा में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे तथा सभी की आंखे गमगीन थी । गार्ड ऑफ ऑनर के बाद ससम्मान तिरंगे को हटाया गया और उसे लपेट कर दुर्योधन के पिता लखपति प्रधान को सौंपी गई। शव को मुखाग्नि उसके बेटे कुणाल प्रधान ने दी। दुर्योधन प्रधान को ही गांव में बालाजीती के नाम से जाना जाता है। उनकी सैन्य सेवाएं हमेशा उत्कृष्ट रहा है। बालाजीत के निधन से रायगढ़ पूर्वी अंचल में शोक की लहर है। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने भी बालाजीत प्रधान के निधन पर दुख जताते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।वह मौके पर पहुंच बालाजीत के परिवार को सांत्वना देते हुए मृतात्मा को श्रद्धांजलि दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 9, 2026केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़, म.प्र.,प.बंगाल, झारखंड और ओडिशा राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी दी
छत्तीसगढ़September 8, 2026चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस
अपराधSeptember 8, 2026रेलवे स्टेशन अनूपपुर में RPF टास्क टीम-2 की कार्रवाई, चोरी की EFT बुक व TTE का आई-कार्ड बरामद
अपराधSeptember 8, 2026बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 24.9 किलो गांजा जब्त ,ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF की कार्रवाई, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

