अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजपा महापौर पद प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी ने वार्डो में सघन दौरा प्रारंभ किया,और आशाओं आकांक्षाओं में खरा उतरने ,सदैव जनता जनार्दन की सेवा में तत्पर रहूगी

On: January 29, 2025 7:20 PM
Follow Us:

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी ने आज से वार्डो में सघन दौरा प्रारंभ कर दिया है। जनसंपर्क के दौरान आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों में नयी कम्पोजिट भवन, पुराने कम्पोजिट भवन, कलेक्टोरेट, जिला पंचायत कार्यालय एवं जिला न्यायालय सहित इन भवनों में स्थित सभी कार्यालयों में पहुॅचकर सभी कर्मचारी साथियों से भेंट मुलाकात कर भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने जनसम्पर्क के दौरान महापौर पद के लिए उन्हें भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी बनाये जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं आपके आशाओं आकांक्षाओं में खरा उतरूंगी और सदैव जनता जनार्दन की सेवा में तत्पर रहूगी। मैं अपने वरिश्ठ नेताओं के सहयोग व मार्गदर्शन से सभी समस्याओें का उचित समाधान करने का प्रयास करूंगी।
इस दौरान उनके साथ भारी संख्य में उनके समर्थक उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से पवन कश्यप, रेखा ओमप्रकाश पाण्डेय, जय वाधवानी, विनोद बरगाह, दिनेश सिंह, दुर्गेश यादव, लखन वाधवानी, ओमप्रकाश खेरवार, कैलाश वाधवानी, इंद्रजीत पासवान, शशिकांत गजभिये, रामावतार गुप्ता, अजय अवस्थी, विजय मनूजा, दिलीप माधवानी, विजय भदराजा, राजू साहू, दिलीप श्रीवास्तव, गोपी ठारवानी, सन्नी वाधवानी, रमेश मौर्य, सूरज विधानी, विन्नी वाधवानी, रमेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment