🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पेंड्रा: सड़क हादसा मे बोलेरो नदी में गिरा दो की मौत सात घायल

On: March 30, 2025 7:50 AM

पेंड्रा। ( वायरलेस न्यूज़) दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो नदी में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी कल सोन नदी का है। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार 8 लोग मनेंद्रगढ़ बैकुंठपुर जिले की तरफ से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। पेंड्रा और कोटमी के बीच मेन रोड में सोन नदी के पुल के ऊपर जब गाड़ी पहुंची। रायपुर मुख्यमंत्री निवास में मन की बात का श्रवण तभी उसी वक्त पेंड्रा के पंडरीखार गांव की रहने वाली रमिताबाई उसी वक्त नदी में पुल के ऊपर खड़े होकर फूल विसर्जन कर रही थी कि बोलेरो चालक बाबू लाल चौधरी ने महिला को ठोकर मार दिया और बोलेरो भी पुल के नीचे जा गिरी। इस हादसे में चालक और महिला की मौत हो गई, व अन्य 7 घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल गौरेला में चल रहा है। वहीं जिला अस्पताल में घायलों को देखने के लिए जिले की कलेक्टर लीना मंडावी, एसडीएम अमित बेक, एसडीओपी निकिता तिवारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और घायलों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment