बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29/05/25 को जिला बिलासपुर खाद्य एवं औषधि प्रशासन औषधि निरीक्षक सुनील पंडा द्वारा
तखतपुर के कुल 16 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान 01 मेडिकल स्टोर श्री मेडिकल एवं जनरल स्टोर्स, तखतपुर बिना सीसीटीवी कैमरा के संचालित प्राप्त हुआ ।
तीन दिवस के अंदर सीसीटीवी कैमरा युक्त हो मेडिकल का संचालन किया जाए ऐसा सख्त निर्देश दिया गया ।
राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी मेडिकल स्टोर्स को सीसीटीवी कैमरा युक्त हो कर ही संचालित किया जाना है जिससे नारकोटिक औषधियों की अवैध बिक्री पर निगरानी और नियंत्रण प्रभावी तरीके से हो सके ।
सहायक औषधि नियंत्रक श्री भीष्म देव सिंह कंवर द्वारा इस संदर्भ में यह बयान दिया गया कि
नियंत्रक महोदय एवं NCORD की बैठक में दिए निर्देश अनुसार जिले के समस्त मेडिकल स्टोरों पर शत प्रतिशत सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना है जिससे नारकोटिक दवाओं की अवैध विक्रय पर अंकुश लगाया जा सके।
रुद्र मेडिकल, बालाजी मेडिकल, श्री गुरुनानक मेडिकल, सिंगरौल मेडिकल, श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, राजेश मेडिकल स्टोर्स, पीयूष मेडिकल, कश्यप मेडिकल, लाल मेडिकल एवं जनरल स्टोर्स, आस्था मेडिकल स्टोर्स, के पी मेडिकल एवं जनरल स्टोर्स, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स, मिलन मेडिकल स्टोर्स, आरोग्य मेडिकल स्टोर्स, श्री शिवहरे मेडिकल एवं जनरल स्टोर्स का संचालन सीसीटीवी कैमरे युक्त हो प्राप्त हुआ ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

