● *कोतरारोड़ पुलिस ग्राम नंदेली में की महिला समिति गठित, अवैध शराब के विरुद्ध चली सशक्त मुहिम*
● *60 लीटर महुआ शराब की जप्ती, भारी मात्रा में महुआ पास का नष्टीकरण*

* ( वायरलेस न्यूज़ 30 मई, 2025 रायगढ़) * । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में कोतरारोड़ थानाक्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ मुहिम को तेज करते हुए ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को संगठित कर जागरूकता और कार्रवाई की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम नंदेली में जनचौपाल आयोजित कर महिला समिति का गठन किया। इससे पूर्व ग्राम बायंग में भी ऐसी ही समिति बनाई जा चुकी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक डी.पी. चौहान, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, जयप्रकाश सूर्यवंशी, चन्द्रेश पाण्डेय, संदीप कौशिक और बीट आरक्षक राजेश खांडे ग्राम भ्रमण करते हुए नंदेली पहुंचे। ग्राम सरपंच, पंचों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में महिलाओं के आग्रह पर समिति का गठन किया गया। उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अवैध शराब के खिलाफ सशक्त कदम उठाना जरूरी है और नवयुवकों को नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना समाज हित में अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं को पुलिस सहायता, महिला अपराध, साइबर अपराध और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई। थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में सीधे संपर्क किया जा सके।
इसी बीच नंदेली में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने समारू उरांव पिता स्व. मालिक राम उरांव, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गोरखा स्कूलपारा, थाना कोतरारोड़ के कब्जे से 60 लीटर महुआ शराब जिसकी कीमत लगभग 6,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर अवैध शराब के लिए रखे गये महुआ लहान का नष्टीकरण किया गया है । गांववालों को अवैध शराब नहीं बनाने की समझाइश दी गई है ।
गांववासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक बदलाव की दिशा में प्रभावी कदम बताया है। कोतरारोड़ पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि नशा और अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

